फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश से सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी, बारिश से सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह आंधी और बारिश में कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक अधिकतम स्थानों पर बिजली नहीं आ पाई। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने में कई घंटे लग गए।
आंधी के साथ आई बारिश ग्रामीण अंचल के साथ शहरी क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शहर में छह से सात घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। शहर के सुरेंद्र नगर में देर शाम तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। ग्रामीण अंचल में कुछ स्थानों पर देर रात तक बिजली शुरू हो पाई। अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि बारिश के बंद होते ही कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। टूटे तारों को जोड़ने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31.4 मिमी हुई बारिश, तापमान में भी गिरावट
मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को 31.4 मिमी बारिश हुई। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी निजात मिली है। कुछ दिन से जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा था जो रविवार को 25.3
तथा न्यूनतम 22.4 पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें