फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुए सात मुकदमे

विज्ञापन
टाउनहाल रोड पर खुला बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुए सात मुकदमे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में सात मुकदमे दर्ज हुए। इन्हें मिलाकर मुकदमों की कुल संख्या बढ़कर 31 हो गई है। वहीं, आर्य समाज रोड पर गोली लगने से हुई नूरा की मौत मामले में भी अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी उमरदराज उर्फ लूल ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नूर मोहम्मद उर्फ नूरा शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे किसी काम से मीनाक्षी चौक से महावीर चौक की तरफ गया था। इसी दौरान आर्य समाज रोड पर अज्ञात ने उसे गोली मार दी, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बवाल को लेकर सिविल लाइंस थाने में तीसरे दिन छह ओर मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें तीन मुकदमे हमला व बाइक फूंकने के दर्ज किए गए। इनमें मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी आसिफ राईन ने मीनाक्षी चौक पर भीड़ द्वारा हमला करने और बाइक फूंकने, नई मंडी के संजय मार्ग निवासी शंकर शर्मा ने भी मीनाक्षी चौक पर बाइक फूंकने और डी-दल 44वीं वाहिनी पीएसी के रविंद्र कुमार ने मीनाक्षी चौक पर ही भतीजे विनीत शर्मा पर पथराव, फायरिंग करने व बुलेट बाइक फूूंकने का दर्ज कराया है। वहीं, सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया के हमराह परिवहन शाखा पुलिस लाइन के कांस्टेबल अमित कसाना ने मदीना चौक पर भीड़ द्वारा पथराव-फायरिंग करने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्यूआरटी के सहायक चालक कांस्टेबल लालजी ने अज्ञात के खिलाफ महावीर चौक पर गाड़ी पर पथराव-फायरिंग कर उसमें सवार सभी लोगों को घायल करने और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनके अलावा, मोहल्ला सुमन विहार निवासी अनुज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ आर्यसमाज रोड स्थित अपने सिंह बुक डिपो में घुसकर तोड़फोड़ करने, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने व दुकान में आग लगाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें