फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसपा को झटका, समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए राहुल

विज्ञापन
नई दिल्ली में जिले के कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर राहुल सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर आयोजित किया गया। राहुल सिंह दो बार बहुजन समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी ने लोगों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह राहुल सिंह पहले भी रालोद छात्र सभा का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

उनके सथ ठाकुर देशपाल सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, ठाकुर इंदर राणा, ठाकुर रामू सिंह, ठाकुर गौरव, ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर सोनू, ठाकुर रामकुमार मास्टर, काकू शर्मा और ठाकुर कालू शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व विधायक नूर सलीम राना और अंकित बालियान मौजूद रहे।
-
पुरकाजी सीट पर मजबूती की जद्दोजहद
विधानसभा चुनाव 2027 में पुरकाजी सुरक्षित सीट को रालोद के हिस्से में आना तय माना जा रहा है। टिकट की दावेदारी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार सबसे आगे हैं। पुरकाजी के किले को मजबूत करने के लिए बसपा में लगातार सेंधमारी की जा रही है। पहले भी क्षेत्र से लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके अलावा पचैंडा में अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मेलन भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें