अतिशय क्षेत्र वहलना में भारतीय जैन मिलन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयार किया गया पंड?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय जैन मिलन के दो दिवसीय 54वें केंद्रीय अधिवेशन का शनिवार को ध्वजारोहण से आगाज होगा। सम्मेलन में देशभर से प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन के लिए अतिशय क्षेत्र वहलना में भव्य पंडाल लगाया गया है।
भारतीय जैन मिलन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन अतिशय क्षेत्र वहलना में होगा। दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि गर्ग डुप्लेक्स से राजेश जैन, समारोह शिरोमणि सुभाष जैन, समारोह गौरव मनमोहन जैन होंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने बताया कि प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। दूसरे सत्र में 18 से 40 वर्ष के युवा, सभी वीरांगनाएं तथा शाखाओं के अध्यक्ष एवं मंत्रियों की बैठक होगी तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 40 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य भी अपने सुझाव दे सकेंगे। शाम सात बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे जबकि दूसरे दिन पांच हजार सदस्य शामिल होंगे। कई दिनों से वहलना दिगंबर जैन मंदिर के बड़े मैदान में अधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं। अधिवेशन में देश और समाज की समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि मेहमानों के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था है। अधिवेशन की तैयारी में करीब 80 कार्यकर्ता बीते कई दिनों से जुट है। शुक्रवार को पदाधिकारियों ने बैठक करके अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।