फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवर लेकर फरार हुआ नौकर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के जेवर लेकर फरार हुआ नौकर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरम में वृद्ध दंपती की देखभाल करने के लिए रखा गया युवक घर से लाखों की कीमत के गहने समेटकर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरम निवासी सतेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उन्होंने मंसूरपुर के गांव बोप़ाड़ा निवासी युवक को अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल के लिए नौकरी पर रखा था। युवक रोजाना घर से काम पर आता-जाता था। पीड़ित के अनुसार तीन दिन पूर्व युवक ने अचानक बिना बताए काम पर आना बंद कर दिया, जिसके चलते उन्होंने शक के आधार पर वृद्ध माता-पिता के कमरे में रखी गई अलमारी खोलकर देखा तो वहां से लाखों कीमत के सोने के गहने गायब मिले। पीड़ित ने आरोपी युवक पर ही गहने चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें