मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना निवासी दंपति पुलिस से परेशान होकर गुरुवार शाम डीएम ऑफिस पर आत्मदाह करने पहुंचा। आत्मदाह की सूूूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारियों ने महिला पुलिस को दोनों की सुरक्षा के लिए मौके पर भेजा। दंपति शाम तक डीएम ऑफिस के बाहर ही बैठा था।
बुढ़ाना निवासी महिला रीता चौधरी और उसके पति प्रीतपाल सिंह की कस्बे में दूसरे पक्ष से रार चल रही है। रीता चौधरी का कहना है कि पुलिस उनके मामले में बिलकुल नहीं सुनती है। दूसरे पक्ष का सहयोग करने का आरोप पुलिस पर लगाया। विरोधियों से जान को खतरा बना हुआ है। घर से बाहर निकलने पर दूसरे पक्ष के लोग उन पर पथराव करते हैं।
इस बात से परेशान होकर दंपति ने गुरुवार शाम डीएम ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर महिला थाने की दरोगा निधि चौधरी ने दोनों को समझाया। शाम तक दोनों डीएम ऑफिस पर ही बैठे रहे।