मुजफ्फरनगर। अंडर- 19 क्रिकेट टीम चयन के लिए शनिवार को हुए ट्रायल में 62 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अगले सप्ताह इन चुने हुए खिलाड़ियों के बीच मैच कराए जाएंगे। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। चुने हुए खिलाड़ियों में बल्लेबाजों में मुजफ्फरनगर से आर्यन मलिक, मिन्हाल जैदी, अर्पित , आशीर्वाद, स्पर्श, लोविश आहूजा, हर्ष, गर्वीत, विशाल, वैभव त्यागी, रितिक अरोरा, रितिक बालियान, मोहित, प्रणव शर्मा, अर्जुन, मोहित, आकाश, मोहित, रवि, अनमोल, आरिश, वैभव, गौरव, नितिन, नदीम, उज्ज्वल, यजपाल, मानव, देवराज शामिल हैं।
गेंदबाजों में विनीत, कुणाल, विनीत कुमार, मनीष, विवेक, अनस, लव कुमार, निशांत कुमार, रोबिन मालिक, वंशम, अंशुल, चित्रांश, गौरव, सोहेल, हर्ष, राजन, अभिजीत, शुभम, अजय, विजय, अनुज, मजीद, नौशाद, फरीद, गुरजीत राठी, आदेश , सत्याक्ष, वरुण, चैतन्य, दिव्यम, अफसर और शाहिद शामिल है। पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला और विकास राठी ने खिलाड़ियों कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी को बारीकी से परखा। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यकश संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, अरशद अली, गौरव सुधार्थ, कोच प्रीति शर्मा, मनीष त्याग त्यागी, अमित जावला, रवि आदि उपस्थित रहे।