कलक्ट्रेट में धरना देते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। गन्ने के भाव और घटतौली के साथ गरीब महिलाओं के लोन पर लगे ब्याज को खत्म करने की मांग की। साथ ही चेताया कि किसानों का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद कारोबार खत्म हो गए हैं। शहर में दर्जनों महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा है, अब नोटबंदी के बाद कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। कंपनी लोन पर ब्याज लगा रही है। इस ब्याज को माफ करने की मांग की गई। साथ ही शुगर मिलों के सेंटरों पर घटतौली रोकने, राशन डीलरों की जांच कराकर दोषियों की दुकानें निरस्त की जाएं।
शुगर मिल गन्ने की पर्ची भी कम भेज रहे हैं। गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाए। हंगामा कर रहे लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम ने समझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम को सौंपा। जमील अहमद, नईम भारती, अखिलेश, नसीम खान, संतोष त्यागी, महताब, समीर त्यागी, संजीव तोमर, राजवीर गौतम, नकुल अहलावत, अखिलेश चैधरी, वीसम खान, अनुज, वसीम आदि मौजूद रहे।