फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधकों को योग, प्राणायाम कराय

Wed, 22 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
yoga - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग शाखा मुजफ्फरनगर की ओर से  पुलिस लाइन में  योग शिविर लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं कराई गईं। 
विज्ञापन


योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में लगाए गए शिविर में साधकों ने विभिन्न आसनों को सीखा। आर्ट ऑफ लिविंग की कोआर्डिनेटर एवं योग शिक्षिका सोनिया लूथरा ने साधकों को प्राणायाम एवं ध्यान कराया, जिससे मानसिक लाभ का अनुभव हुआ। लगभग एक घंटे चली योग साधना में सूर्य नमस्कार, वज्रासन, मंडूकासन, पवन मुक्तासन, मकरासन, चित्त की शांति के लिए गहरे लंबे श्वांस, अनुलोम-विलोम आदि योग क्रियाएं कराई गईं।

योगशाला का संचालन  सोनिया लूथरा और शैलेन्द्र सिंह ने किया। शिविर में अभिनव स्वरूप,  मंजरी, चारु भारद्वाज, आर्ट ऑफ़ लिविंग से प्रिया सिंह, राजेश छाबड़ा, पंकज चावला,  नितेश बख्शी,  शिवानी, रोहित का  सहयोग रहा।  प्रयत्न संस्था के संस्थापक समर्थ प्रकाश ने  सोनिया लूथरा  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ  सिटी डॉ तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें