फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के हॉटस्पॉट एरिया में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के हॉटस्पॉट एरिया में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के लगातार बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन को 15 अप्रैल से तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन अब नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। जिले के हॉटस्पॉट एरिया में आरआरएफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं, शहर में भी बेवजह की भागदौड़ पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। लॉकडाउन-2 को लागू कराने और इसमें कड़े प्रावधान किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने जिले के अफसरों से मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिले की पहले से ही सील सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रत्येक वाहन को जांच-पड़ताल के बाद ही जनपद में आने की अनुमति दी जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान जरूरत के सामान खरीदने के लिए रोजाना सुबह छह से नौ बजे के बीच छूट दी गई है, लेकिन इस समयावधि में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए या फिर बेवजह ही घरों से निकलकर सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों पर घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जनपद के हॉटस्पॉट
मुजफ्फरनगर। जनपद में अब तक सात कोरोना पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इनमें दो पुरकाजी, एक शेरनगर, एक वाजिदपुर खुर्द, एक खतौली, एक किदवईनगर और एक सिसौली से हैं। इसके चलते, जनपद के कस्बा पुरकाजी, गांव हरेटी-सलेमपुर, भूराहेड़ी, भौजाहेड़ी, कस्बा सिसौली, गांव शेरनगर, बिलासपुर, वाजिदपुर खुर्द, कस्बा खतौली, शहर के मोहल्ला किदवईनगर व मुगल गार्डन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें