फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: युवक ने सड़क किनारे पड़ी सूखी रोटी-सब्जी से भरा पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने सड़क किनारे पड़ी सूखी रोटी-सब्जी से भरा पेट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान शासन के निर्देश हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए भूखों को भोजन व गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन सामग्री वितरित की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह शहर के जानसठ रोड स्थित बस स्टैंड के निकट देखने को मिला। यहां भिखारी प्रतीत हो रहा एक युवक सड़क किनारे डाली गई सूखी रोटी-सब्जी खाकर पेट भरता कैमरे में कैद हुआ। युवक हाईमास्ट लाइट के नीचे फेंकी गईं इन सूखी रोटियों व सब्जी को ही इकट्ठा कर खाता नजर आया, लेकिन प्रशासन के साथ ही अन्य लोगों को भी इसकी भूख और बेबसी नजर नहीं आई। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने इसे खाने के लिए फल दिए, लेकिन आगे इस युवक और इसके जैसे अन्य लोगों के खाने-पीने का इंतजाम कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें