फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में अस्थायी जेल की सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
कवाल गांव के जीआईसी में बनाई गई अस्थायी जेल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कवाल में अस्थायी जेल की सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिजनौर में अस्थायी जेल से खिड़की तोड़ कर चार बंदियों के फरार होने की घटना के बाद यहां भी जेल प्रशासन और सतर्क हो गया है। कवाल गांव में बनाई गई अस्थायी जेल में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते जनपद में भी कवाल गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थायी जेल बनाई है। कोर्ट के आदेश पर पहले 14 दिनों के लिए कवाल की अस्थायी जेल में रखा जाता है। कोविड जांच के उपरांत बंदियों को जिला कारागार में शिफ्ट किया जाता है। वर्तमान में कवाल की अस्थायी जेल में 279 बंदी हैं। हालांकि यहां पर जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिजनौर की अस्थायी जेल से खिड़की तोड़ कर चार बंदियों के भागने की घटना के बाद जिला जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि कवाल की अस्थायी जेल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी है, मगर बिजनौर की घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां पर सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें