फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना बना जंग का मैदान, माइक लेने पर ग्राम पंचायत सचिव से की मारपीट

Sat, 08 Jul 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने शौचालय निर्माण और राशन वितरण में धांधली को लेकर बघरा ब्लाक में धरना दिया। कुछ समय के लिए पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम भी लगाया और कार्यकर्ताओं ने बीडीओ समेत ग्राम सचिवों को बंधक बनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक ग्राम पंचायत सचिव की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू ने बघरा ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने ब्लॉक की तालाबंदी भी कर दी। इसके बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर जाम भी लगाया। तितावी थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने जाम खुलवा दिया। तब कार्यकर्ता फिर से धरने पर बैठ गए। उन्होंने बीडीओ प्रभुदयाल समेत ब्लॉक कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैठा लिया। एसडीएम और सीडीओ को बुलाने की मांग करने लगे। यहां जो भी ग्राम सचिव आया उसे ही बंधक बना लिया।

कुछ समय बाद साल्हाखेड़ी लालूखेड़ी का ग्राम सचिव सिद्धार्थ आया तो उसने भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत से माइक लेकर अपनी बात कहनी चाही। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और ग्राम सचिव के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।  कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्राम सचिव सिद्धार्थ से अभद्रता की तो उसने विरोध किया। विरोध स्वरूप भाकियू कार्यकर्ताओं ने सचिव के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके वहां पर हंगामा हो गया और अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण कुमार बीचबचाव करते हुए सिद्धार्थ को ब्लाक कार्यालय से बाहर ले गए। सिद्धार्थ ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को मामले की जानकारी दी। ग्राम सचिव के साथ हुई मारपीट से गुस्साए ग्राम विकास अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वह कोई कार्य नहीं करेंगे।

सिद्धार्थ ने तितावी पुलिस को भाकियू कार्यकर्ता अमरजीत एवं कई अन्य के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। बीडीओ प्रभुदयाल का कहना है कि कार्यालय पर जब तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, तब तक कोई भी अधिकारी कार्य नहीं करेगा।  इस संबंध में सीडीओ को भी जानकारी दे दी गई है। उधर,  भाकियू ने  नायब तहसीलदार शिव अवतार सिंह को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया।  विपुल निर्वाल, विनोद, चीनू तोमर, विकाश सैनी, बादल, शाहरुख, रणबीर मुखिया, जसवंत, नरेश, धीरज लाटियान,  अफजाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल ने और संचालन सन्नी व आसिफ कुरैशी ने किया।      

मारपीट नहीं सिर्फ धक्का-मुक्की हुई
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बघरा में यूनियन का धरना चल रहा था। ब्लाक के सचिव सिद्धार्थ ने बेवजह बीच में आकर माइक छीनने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट नहीं हुई है, सिर्फ छीनाझपटी हुई है। मलिक ने कहा कि ग्राम सचिवों की जांच होनी चाहिए, यह लंबे समय से गृह ब्लॉक में तैनात हैं। सचिवों का दूरस्थ स्थानों पर ट्रांसफर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें