फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी के पास बेकाबू होकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

Sat, 08 Jul 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बेकाबू होकर खेत में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर-शामली मार्ग पर चलने वाली सवारियों से खचाखच भरी बस शिकारपुर हिंडन नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आधा दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाहपुर से शामली के लिए लगभग सवा बारह बजे चली प्राइवेट बस में ऊपर नीचे भारी संख्या में सवारियां भरी हुई थी। यात्रियों के अनुसार चालक शाहपुर से निकलते ही बस को बेतरतीब ढंग से चला रहा था। जिसे यात्रियों ने कई बार टोका, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

जैसे ही बस आदमपुर गांव से निकल कर शिकारपुर हिंडन नदी पुल के पास पहुंची तो लहराती चल रही बस सड़क किनारे लगभग 15 फुट गहरे खेत में पलट गई। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीरों ने किसी तरह से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। चालक व परिचालक मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भौराकलां पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल शाहपुर का होने पर कुछ देर बाद शाहपुर पुलिस मौके पर गई जब तक घायल सवारियों को बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बस के पलट जाने से दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष यात्री व बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रुप से सात घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 बस पलटने से यात्री मूर्ति, महेंद्र निवासी अजमतगढ़, अमीर, अनस, सीमा  शिकारपुर, माया सांझक, रामपाल, प्रमोद, इंद्रपाल, रामकुमार, बीरमती, गढ़ी नौआबाद, साकिर माजरा, भारती कपूरगढ़ व सीमा, शायरा गुल्फ़सा, मोनू, सुखबीर टिंकू, विजय, मुस्कान, शमशाद, बल्ला, रिजवान आदि घायल हुए। जिनमें से गंभीर रूप से  घायल अमीर, महेंद्र, रामपाल, प्रमोद, इंद्रपाल, माया, भारती को जिला अस्पताल रेैैफर किया गया।      

नशे में था चालक      
शाहपुर। बस पलटने से घायल अनस और मूर्ति सहित अन्य ने बताया कि बस चालक शाहपुर निकलते ही बस को बड़ी तेजी से चला रहा था। उसे कई बार समझाया, लेकिन नहीं माना। घायल यात्रियों के अनुसार चालक नशे में था। घायलों को बाहर निकलने वाले किसानों ने बताया कि चालक की सीट के पास से एक शराब की आधी बोतल मिली।      

सीएचसी में डॉक्टर नहीं मिला      
बस पलटने से घायल यात्रियों का उपचार करने के लिए सीएचसी पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। न ही घायलों को बैठने, लेटने के साधन मिले। घायल फर्श पर पड़े तड़पते रहे। सीएचसी के वार्ड ब्वाय, फार्मेसिस्ट,  चपरासी, सफाई कर्मी व अन्य न उपचार कर खानापूर्ति की। शाहपुर सीएचसी पर चिकित्सा अधिकारी सहित तीन चिकित्सक तैनात हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें