फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बढ़ेंगी सीटें...परिसीमन से बदल जाएंगे समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण तय करने के लिए नए परिसीमन पर मुहर लगाए जाने की तैयारी है। विधेयक मंजूर होते ही राजनैतिक समीकरणों में बदलाव हो जाएगा। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए नए सियासी फेरबदल होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विधेयक पेश होगा। वर्ष 2012 के परिसीमन के बाद जिले में छह विधानसभा सीटे है। इनमें मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, चरथावल, मीरापुर, पुरकाजी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि नए विधेयक के बाद दो से तीन नई सीटें जिले में बनेंगी। इससे सियासत में महिलाओं के लिए अवसर बढ़ने लाजिमी है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कहती हैं कि महिला आरक्षण जरूरी है। प्रत्येक जिले में कम से कम दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए।

लोकसभा में फिर दायरा बढ़ने की संभावना
शामली के अलग हो जाने के बाद जिले से कैराना लोकसभा भी अलग हो गई थी। वर्तमान में पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान करते हैं, जबकि मुजफ्फरनगर लोकसभा में सरधना के मतदाता वोट डालते हैं। नए विधेयक के बाद जिले में फिर से दो लोकसभा सीट का विकल्प खुलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


परिसीमन से बदलते रहे समीकरण
खतौली विधानसभा सीट पर जाट समाज के प्रतिनिधि ही विधानसभा पहुंचते थे। वर्ष 2012 में परिसीमन से बुढ़ाना सीट बनी तो खतौली में सैनी और गुर्जर समाज के विधायक चुने गए। जाट समाज के हिस्से में बुढ़ाना सीट आई।

महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान कहते हैं कि सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं को उनका हक और प्रतिनिधित्व मिलेगा। सीटें बढ़ने से मौके भी बढ़ेंगे। छोटी सीट के बाद विकास कार्य भी आसानी से हो सकेंगे।

महिलाओं के लिए सीट हो आरक्षित
रालोद की विधायक मिथलेश पाल कहती हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट होनी चाहिए। महिला आरक्षण से 2029 के लिए सुखद संकेत है। सभी राजनीतिक दलों में महिलाओं की इससे हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें