फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेंदुए की तलाश... बदले जा रहे कैमरों के स्थान, ग्रामीणों से मिले डीएफओ

विज्ञापन
बुढ़ाना के गांव राजपुर छाजपुर में ग्रामीणों के साथ बातचीत करते डीएफओ।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव बिराल व दुर्गनपुर के जंगल में दिन रात कैमरे की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। नदी किनारे वन विभाग ने चार कैमरे लगाए है, जिन्हें रोजाना स्थान बदल बदल कर लगाया जाता है। खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी सतर्क रहने के लिए वन विभाग की टीम जागरूक कर रही है। डीएफओ ने गांव बिराल, दुर्गनपुर के ग्रामीणों से मुलाकात की।,
विज्ञापन



बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिराल, दुर्गनपुर, हरियाखेड़ा, कमरूदीन नगर, सैनपुर, राजपुर-छाजपुर में तेंदुए व उसके तीन बच्चे देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को दी थी, तभी से ग्रामीण दहशत में है। किसान जंगल में जाने से डर रहे है। वन विभाग टीम भी उसी दिन से तेंदुए की तलाश में जुटी है। पहले तो वन विभाग टीम तेंदुए की मौजूदगी से इंकार कर रही थी लेकिन चार दिन पहले बिराल के जंगल में एक पेड़ पर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने देखा था जो भाग गया। इसके बाद बिराल, दुर्गनपुर के जंगल व नदी के किनारे चार कैमरे लगाए है। बुढ़ाना क्षेत्र के रेंजर सुशील कुमार ने बताया कि कैमरों की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। कैमरों को स्थान बदल बदलकर लगाया जाता है। गांव बिराल, दुर्गनपुर में ग्रामीणों से शनिवार को डीएफओ डीएफओ कन्हैया लाल पटेल ने मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वन विभाग टीम लगातार गश्त कर रही है। सभी लोग समूह बनाकर जंगल में जाए।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें