मोरना। ग्राम करहेड़ा में जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में सागर क्लब माजरा ने विशेष क्लब अथाई को, वर्सिज क्लब रुड़की ने छछरौली को, मनु क्लब नंगला मंदौड ने सदरपुर को, दतियाना ने साल्लाखेड़ी गांव की टीम को हराया।
इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सागर क्लब माजरा ने मनु क्लब नंगला को 25-18, 25-20, 25-23 व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वर्सिज क्लब रुड़की ने दतियाना को कांटे के मुकाबले में 19-25, 21-25, 25-22, 25-20 और 25-21 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। वहीं देर शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में तय पांच सेटों के दौरान वर्सिज क्लब रुड़की और सागर क्लब माजरा के बीच युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में सागर क्लब माजरा ने वर्सिज क्लब रुड़की को 25-22, 25-21, 20-25, 18-25 व 17-15 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। चौ. ज्योति राठी, ग्राम प्रधान धीरज कुमार, सर्मिल मास्टर, ऋत्विक, हर्षित, विनय, हन्नी आदि रहे।