फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने बेहतर बिजली आपूर्ति सहित कई अन्य मांगों को लेकर बिजलीघर के कर्मचारियों को दफ्तरों से बाहर निकलकर तालाबंद कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता बिजलीघर में धरना  देकर बैठ गए। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और नगराध्यक्ष काजी मोहम्मद जिया के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रमजान और कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने,  बकाया बिल के लिए किसी भी उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन न काटने सहित अन्य मांगों को उठाया।

धरने पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान जेई खूब लाल धरने पर पहुंचे। तहसीलदार भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रांत चौधरी, ठाकुर अनुज सिंह, नकुल अहलावत, पंकज ग्रेड, सलीम, माजिद, विजय, मोहम्मद शाकिर, कलीम, राम सिंह गौतम, सुंदर प्रधान, निवेश राणा, वसीम, मज्जन भलवा, ठाकुर अनुज, शाकिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें