कछौली जंगल में रेलवे कॉरिडॉर के मामले किसानों को समझाते एसडीएम सदर दीपक कुमार
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडीएम ने किया कल्याणा में जमीन का मुआयना
मुजफ्फरनगर, चरथावल/रोहाना। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने निर्माणाधीन रेलवे कॉरीडोर में जमीन के मुद्दे पर कछौली जाकर मुआवजे की रकम के बारे में किसानों को समझाया। मौके पर नतीजा नहीं निकलने के कारण बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त के यहां किसानों को बैठक के लिए बुलाया गया है।
रेलवे परियोजना डीएफसीसी के कार्य में मुआवजे को लेकर कछौली के कल्याणा मजरे में बाधा है। किसान मामू को खेत का रकबा कल्याणा गांव में नदी पार है। निर्माणाधीन रेल लाइन में किसान की जमीन आ रही है। वह लकडसंधा गांव के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहा है। कई बार किसान संगठनों से यह मांग उठाई है। लेकिन मुआवजा नहीं मिलने के कारण कार्य में रुकावट है। एसडीएम ने मौके पर जाकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नतीजा नहीं निकलने पर एडीएम के दफ्तर में किसानों से बातचीत के बाद मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। लेखपाल मोनिका शर्मा, सतेंद्र बालियान, हितकर मौजूद रहे।