फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निदेशक ने की कृषि यंत्र वितरण की जांच

विज्ञापन
डीडी एग्रीकल्चर कार्यालय में जांच करते उप निदेशक कृषि रक्षा राकेश बाबू। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
उप निदेशक ने की कृषि यंत्र वितरण की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2017-18 में कृषि विभाग द्वारा अपात्रों को कृषि यंत्र वितरण करने की शिकायत पर उप निदेशक (कृषि रक्षा) सहारनपुर मंडल ने जांच की। उन्होंने उप निदेशक कृषि कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज देखे तथा शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

शासन को की गई शिकायत की जांच सहारनपुर मंडल के उप निदेशक कृषि राकेश बाबू को सौंपी गई है। बुधवार को वह जांच करने मुजफ्फरनगर पहुंचे। शिकायतकर्ता सुमित मलिक ने बताया कि फार्म मशीनी बैंक योजना लघु, सीमांत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए थी। आयकर अदा करने वाले उद्योगपतियों को योजना का लाभ दिया गया। लघु, सीमांत किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक योजना एक समूह में आठ किसान होते हैं तथा दस लाख का अनुदान मिलता है। 20 एचपी से 40 एचपी ट्रैक्टर कृषि यंत्र तक का प्रावधान है लेकिन समूह के व्यक्तियों ने 45 से 50 एचपी के ट्रैक्टर यंत्र ले रखे हैं जो मानक के अनुरूप नहीं है। इस दौरान उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें