फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और होमगार्ड से हाथापाई, हंगामा

विज्ञापन
खतौली में सिपाही और होमगार्ड से हाथापाई करने पर संतरा विक्रेता को पकड़ती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। संतरे बेचने वाले विक्रेता ने चालान काटने पर नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता कर दी। विक्रेता ने मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीटी रोड पर सड़क किनारे कोतवाली से कुछ ही दूरी पर टैंपू में संतरे भरकर एक युवक संतरे बेच रहा था। नगर पालिका की टीम वहां पहुंची। टीम ने संतरा विक्रेता का चालान काट दिया। चालान काटने को लेकर संतरे विक्रेता ने पालिका टीम के साथ अभद्रता कर दी। सूचना मिलने पर होमगार्ड और सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि संतरा विक्रेता ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। हंगामा होने पर दुकानदार एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस पहुंच गई, लेकिन विक्रेता फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक मकान में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने संतरों से भरा टैंपू अपने कब्जे में ले लिया है।
इस घटना के दौरान जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर जाम भी लग गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाही व होमगार्ड से अभद्रता करने वाले संतरा विक्रेता के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें