चरथावल। कस्बे में एतिहासिक घाट मेले में लगे वैरायटी शो ने दर्शकों को खूब लुभाया। मेले में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात रही। मेला परिसर में जगह कम होने के कारण अव्यवस्था रहीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया।
मेला देखने के लिए मुस्लिम बाहुल्य गांव कुटेसरा, चौकड़ा, चरथावल, पावटी, कुल्हेड़ी, चौकड़ा, न्यामू, निरधना, खुब्बापुर, अंबेहटा, तल्हेड़ी, झबीरन आदि से सैकड़ों पहुंचे। मिनी सर्कस, काला जादू के साथ नौटंकी देखने वालों की ज्यादा भीड़ रही। रंगीन लाइटों की रोशनी में जगमगाते झूले बच्चों को आकर्षित कर रहे थे। कस्बा प्रभारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।