स्काउट-गाइड ने डीआईओएस को सौंपे मास्क
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज भोपा के स्वयंसेवकों द्वारा लगभग 65 मास्क बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेंट किए गए।
भोपा के स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों द्वारा तैयार मास्क को डीआईओएस गजेंद्र कुमार को सौंपा गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपने अथक प्रयास से मास्क तैयार किए हैं। विद्यार्थियों का यह प्रयास सराहनीय है। इससे दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिली है। डीआईओएस ने भी छात्रों के प्रयास की सराहना की। इससे पूर्व, विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि छह स्कूली छात्रों संजीव कुमार, अभिषेक, हिमांशु, आकाश, शुभम, कार्तिक, राहुल, सागर द्वारा 65 मास्क बनाए गए, जिनको जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।