बुढ़ाना में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिला अध्यक्ष बने राजेश संगल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष बने राजेश संगल
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष के पद पर बुढ़ाना निवासी राजेश संगल को मनोनीत करते हुए जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता की संस्तुति पर उन्हें मनोनीत किया गया। समिति के प्रदेश संस्थापक व संयोजक अमित अग्रवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अपनी कार्यशैली ओर कर्तव्य परायणता की भावना से उत्तरदायित्व की गरिमा व मर्यादा का ध्यान रखते हुए कार्य करेंगे। संगठन की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।