फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले, पहले दिन बच्चे रहे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नगर व देहात क्षेत्र में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय व कन्या जूनियर हाई स्कूल खुल गए, लेकिन स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों की संख्या कम ही देखने को मिली। बच्चों की संख्या बढ़ाई जा सके, इसके लिए एबीएसए पंजक अग्रवाल ने सभी स्कूल के अध्यापकों को बच्चों के अभिभावकों से संवाद करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

ये रहा स्कूलों का हाल
10.30 बजे प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा में 13 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि 275 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाएं ऑफिस में मिली। कक्षाओं में बच्चे अकेले बैठे थे, उन्हें कोई शिक्षिका नही पढ़ा रही थी। प्राथमिक विद्यालय खतौली ग्रामीण में 10.48 बजे पंजीकृत 275 बच्चों मात्र 7 बच्चे उपस्थित मिले। समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय पक्का बाग में 11.06 बजे पंजीकृत 266 बच्चों में मात्र 18 ही उपस्थित मिले। यहां पर एबीएसए पंकज अग्रवाल निरीक्षण कर रहे थे। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सठेडी रोड पर 11.18 बजे 28 बच्चे उपस्थित मिले। वह अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे, यहां पर 173 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगोयान 11.24 बजे बच्चों की उपस्थिति 22 रही, जबकि रजिस्ट्रेशन 226 बच्चों का है।
स्टाफ पूरा और पंखे मिले चलते हुए
सभी विद्यालयों में पंखे चल रहे थे। स्कूल समय में विद्युत आपूर्ति सुचारू थी। इन सबके बीच सभी विद्यालयों में पहले दिन शिक्षक शिक्षिकाएं भी सभी विद्यालयों में उपस्थित रहे। पहले दिन अधिकारियों ने भी कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें