फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से खेत मे फिसली स्कूल बस

विज्ञापन
हैरिटेज स्कूल बस जो लोडर की टक्कर से सडक से नीचे गिर गई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से खेत में फिसली स्कूल बस
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव रेत्तानंगला व ताजपुर से 42 स्कूली बच्चों को लेकर आ रही हेरिटेज पब्लिक स्कूल की बस अचानक सड़क पर आए लोडर की टक्कर से खेत में फिसल गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी। पुलिस ने बस को खेत से निकलवाकर स्कूल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल की बस बृहस्पतिवार सुबह गांव रेत्तानंगला व ताजपुर से छोटे बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस को बसेड़ा निवासी सलेकचंद चला रहा था। बस में कुल 42 बच्चे सवार थे। जब यह बस बसेड़ा मार्ग पर पहुंची, अचानक एक खेत से निकलकर सड़क पर आए लोडर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बस चालक सलेकचंद ने बचने का प्रयास किया तो स्कूल बस सड़क से नीचे एक खेत में फिसल गई। गनीमत रही कि स्कूल बस खेत में फिसलकर पलटी नहीं, जिससे बस में सवार बच्चों को चोट नहीं लगी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाला। सूचना पर बसेड़ा चौकी प्रभारी एसआई कपिलदेव भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे सकुशल देख राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने खेत में फिसली स्कूल बस को बाहर निकलवाकर स्कूल के लिए रवाना किया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक लोडर लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। स्कूल प्रधानाचार्य विकास कुमार ने अज्ञात में लोडर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें