फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की गलियों से कूड़ा उठाने में नहीं करते परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में जज्बे के साथ सफाई में जुटे हुए हैं सफाईकर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बेखौफ होकर कोरोना संक्रमितों की गलियों से रोजाना कूड़ा उठा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने जज्बे के साथ नगर की प्रमुख गलियों को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है। वहीं, कुछ सफाई कर्मी प्रभावित गलियों में हैंड स्प्रे मशीन से हाथ सैनिटाइज कर संक्रमण को टालने में जुटे हैं। कोरोना के असली हीरो अपनी दिनचर्या में पूरी तन्मयता के साथ काम में लगे हुए हैं।
कस्बे के सफाई कर्मी राकेश वाल्मीकि सुबह रोजाना नगर पंचायत की गाड़ी से कूड़ा उठाते हैं। कोरोना के खतरे से बेपरवाह हैं और मास्क और ग्लब्स पहनकर रोजाना अपने कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करते हैं। उनका कहना है राष्ट्र सेवा में वह अपना फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कूड़ा वैन पर चालक सोनू अरसे से तैनात हैं। कहते हैं कि कस्बे में काफी मरीज कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्रभावित मोहल्लो महाब्रह्मणान कानूनगोयान, मुर्दापट्टी, बाजार कलां आदि में वह पहले की तरह गाड़ी ले जाते हैं। संक्रमितों की गलियों से कूड़ा उठाने में कोई परहेज नहीं करते हैं।
चौहट्टा मोहल्ले के मुकेश कुमार हैंड स्प्रे मशीन से रोजाना कोरोना के दौर में संक्रमितों की गलियों को सैनिटाइज करते हैं। उनका कहना है राष्ट्रीय आपदा में ड्यूटी से भागना नहीं, बल्कि पूरे जज्बे के साथ जुटना ही राष्ट्र सेवा है। वह लोगों को सतर्क करते हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मी रवि कुमार भी रोजाना दिन में दो बार निर्धारित गलियों में सैनिटाइज का दायित्व निभाते हैं। उनका कहना है नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और ईओ मनोज यादव कई बार खुद उनके साथ सैनिटाइज करने में उनका हौसला बढ़ाते हैं। मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स आदि नगर पंचायत से मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें