फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ एवं अनाज मंडी एक से नौ मई तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ एवं अनाज मंडी एक से नौ मई तक बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। ये बाजार अब एक से नौ मई तक पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं संस्था के संरक्षक हरिशंकर मूंदड़ा ने बताया कि देश और जनपद में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर में एकदम इजाफा हो गया है। एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी भी बुखार से पीड़ित हैं। इसी प्रकार काफी व्यापारी कोविड-19 से ग्रसित है। श्मशान घाटों के हालात किसी से छुपे हुए नहीं है। व्यापारियों की मांग के कारण एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि एक मई से नौ मई तक गुड़ मंडी व अनाज मंडी बंद रहेगी, ताकि बढ़ते हुए कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके तथा सभी व्यापारी व प्रत्येक जनपदवासी अपने-अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। इस निर्णय का सभी व्यापारी अपनी स्वेच्छा से पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें