फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाज शुगर मिल अफसर पकड़ने को दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। धोखाधड़ी कर रकम लेकर फरार हुए लेखा विभाग के अधिकारी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस नोटिस देकर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा भगवती प्रसाद ने बताया कि चार जनवरी को मंसूरपुर शुगर मिल के प्रबंधन की ओर से शुगर मिल के सीनियर अकाउंटेंट सुशील बिश्नोई के खिलाफ धोखाधड़ी करके नौ लाख रुपए गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुगर मिल के सात कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सुशील ने धोखाधड़ी से उनके खातों में अधिक रकम डाल दी और फिर साजिश करके उनसे 8 लाख 86 हजार रुपये की रकम कुछ नकद तथा कुछ अपने निजी खातों में ट्रांसफर करा ली थी। सुशील बिश्नोई की तलाश में मंसूरपुर पुलिस लगातार मंसूरपुर तथा धामपुर स्थित आवास में लगातार दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को सुशील बिश्नोई कोई पता नहीं चला है। अब नोटिस भेजकर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मिल प्रबंधन का कहना है कि धोखाधड़ी का पता लगते ही सुशील बिश्नोई के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी थी। अब आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें