फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधे बहुत जरुरी हैं-पुण्डीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधे बहुत जरूरी : पुण्डीर
विज्ञापन

मोरना। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी सिंगराज सिंह पुण्डीर ने कहा कि ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधे बहुत जरूरी हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ के श्रीराम आश्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चल रहे युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समारोह में राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक डा. रवि दीप सिंह ने कहा कि पशु पालकों अपने पशुओं को खुरपका व मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए उन्हें नियमित टीके लगवाए तथा पशुओं का बीमा अवश्य कराएं। राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने यूथ क्लबों के गठन की प्रक्रिया और उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। एग्रो वर्ल्ड के चेयरमैन डा. मुकेश गुप्ता ने युवाओं को रोजगार सृजन पर कार्य करने की सलाह दी। बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग गांव गांव में लोगों को, गर्भवती महिला व बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। शिविर को प्रशिक्षक विपिन कुमार, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रशिक्षक डा. अवधेश कौशिक, नमामि गंगे योजना के परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा, ममता गौतम, यूथ लीडर गौरव चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। शिविर के आयोजन में संदीप, आशीष, यशपाल, अंकित, मोहम्मद उसामा आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें