फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य कोटे में एससी-ओबीसी को मिले प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य कोटे में एससी, ओबीसी को मिले प्रवेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को ज्ञापन देकर सामान्य वर्ग में पिछड़ों एवं अनुसूचित जाति के प्रवेश पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंत्री का आवास घेरने की घोषणा कर रखी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया। बाद में मंत्री ने बैठक स्थल पर पहुंचकर ही ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

टाउन हाल स्थित मोर्चा कार्यालय पर बैठक के दौरान पुलिस ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। कार्यालय पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारें पिछड़ा और एससी-एसटी के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आबादी के हिसाब से पिछड़ों को 52 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। मंत्री ने पिछड़ा वर्ग के मामलों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, श्याम सुंदर प्रजापति, नरेंद्र पाल प्रधान, नरेश पांचाल, विनोद कश्यप, विनोद सैनी, भजन सिंह, सोनू प्रधान, कृष्णा प्रजापति, सुशील प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें