फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर की नौ फरवरी को किसान बचाओ खेती बचाओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू तोमर की नौ को किसान बचाओ खेती बचाओ पंचायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की गांव टंढेडा में हुई बैठक में नौ फरवरी को किसान बचाओ खेती बचाओ पंचायत का निर्णय लिया गया। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कानून किसान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि संगठन नौ फरवरी को जानसठ तहसील में पंचायत कर कृषि कानून का विरोध करेगा। पंचायत में किसानों के कई मुद्दे उठाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का काफी गन्ना शुगर मिलों में पहुंच गया है। अभी तक प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और 14 दिन के हिसाब से किसानों के खाते में उनका पेमेंट पहुंच जाना चाहिए। इसी तरह के कई मुद्दे पंचायत में उठाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पवन त्यागी, समर सिंह, शहजाद मलिक, अजय त्यागी, लवकुश चौधरी, वाजिद रजा, पॉलिस्टर गुज्जर, सलेक्शन शर्मा, विकास चौधरी, यशपाल चौधरी आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें