फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में जन सेवा केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिला सुरक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी ने बालिका सुरक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली।
विज्ञापन

शुभारंभ एडीएम वित्त आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने विभिन्न महिला संबंधी कानूनों एवं मुद्दों पर पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन प्रस्तुत की। समाज में विद्यमान घरेलू हिंसा को समाप्त करने तथा महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार के बारे में अवगत कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। मौके पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी केके मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ आकाश त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी नगरीय सविता डबराल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें