फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईमास्ट लाइट से रोशन हुआ सठेड़ी पुल, हादसों पर लगेगी रोक

विज्ञापन
खतौली-बुढ़ाना मार्ग ​​स्थित  सठेड़ी पुल के पास  खंभो पर लगी लाईटें। संवाद
विज्ञापन
खतौली। हादसों को रोकने के लिए गंगनहर गांव सठेड़ी पुल पर शुगर मिल के सहयोग से हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। पुल को बंद कर दीवार लगा दी गई। नए पुल से वाहनों का आवागमन शुरु हो गया है।
विज्ञापन

शुगर मिल के सहयोग से नवनिर्मित पुल पर पांच खंभे लगाए हैं। जिन पर हाईमास्ट लाईटें लगाई गई हैं। रात के समय पुल पर रोशनी होती है। जिस कारण वाहन सवारों को पुल दूर से दिखाई देता है। बुढ़ाना मार्ग की सड़क गंगनहर कांवड पटरी मार्ग की सड़क को भी क्राॅस करती है।
पुल पर तथा सड़क के दोनों ओर लाइटें लगाए जाने से दुर्घटना का खतरा कम हुआ है। सेतू निगम के जेई राहुल मलिक ने बताया कि पुल निर्माण में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आई है। पुल पर करीब आठ माह पूर्व आवागमन चालू कर दिया गया था। पुल के दोनों तरफ सड़क का निर्माण भी कराया गया था। सड़क को सीधा करने के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है। इस कार्य को पीडब्ल्यूडी को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें