फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हवन के बाद मंदिर बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
गांव खानूपुर पंचायत घर में हवन करते हुए ग्रामीण। स्रोतः संवाद - फोटो : स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डॉक्टर।
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव खानूपुर की महापंचायत स्थगित हो जाने के बाद ग्रामीणों ने रविवार को हवन किया। व्यापारी और क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि हवन यज्ञ पहले से निर्धारित था। मंदिर और धर्मशाला निर्माण का संकल्प लिया गया। उधर, प्रकरण की अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार रात डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद महापंचायत स्थगित कर दी गई थी। रविवार को पंचायतघर के चबूतरे पर हवन यज्ञ हुआ। यजमान प्रधान राजीव धनगर और अंगद रहे। यज्ञ राजेश्वर आर्य ने संपन्न कराया । व्यापार मंडल के प्रवेश गर्ग, ओम सिंह, संजय राठी, प्रदीप कुमार, शिवम राठी, अक्षय चौधरी, बबलू, दयानंद शर्मा, हरेंद्र शर्मा, शिवकुमार उपस्थित रहे।
n यह था मामला : गांव खानूपुर के पंचायत घर परिसर में मंदिर भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। ग्राम प्रधान राजीव धनगर का कहना है कि सन् 1960 में भूमि का बैनामा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और सनातन धर्मशाला के नाम है। परिसर में ग्राम पंचायत भवन, पानी की टंकी और साईं बाबा का मंदिर बना हुआ है। ग्राम पंचायत ने चार दिवारी कर रखी है। डिस्टिलरी प्रशासन ने जमीन पर अपना दावा किया है। दीवार बनाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया। डिस्टिलरी प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर दीवार बना दी। 12 जनवरी को पंचायत घर परिसर में ग्रामीणों की पंचायत हुई, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पहुंचे थे। बालियान के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मंसूरपुर थाने पहुंच गए थे। इसी प्रकरण के बाद बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी पहले हटाई और फिर वापस दी गई।

गांव खानूपुर पंचायत घर में हवन करते हुए ग्रामीण। स्रोतः संवाद- फोटो : स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें