चुनाव प्रचार में जुटे दिग्ग्ज, आज खतौली में नायब सैनी की रैली तो बघरा पहुंचे अखिलेश
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं की नजर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर है। ऐसे में पिछले कई दिनों से राजनीतिक दलों के दिग्गजों का आना-जाना लग रहा है। इसी कड़ी में आज दो जगहों पर अलग-अलग पार्टियों के नेता मुजफ्फरनगर में पहुंचे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज खतौली के जीटी रोड स्थित आर्यन वेंकट हॉल में दोपहर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके अलावा बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।
बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान और पूर्व सीएम अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।