फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुबह सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, समझौता वार्ता में बनीं सहमति

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हड़ताल की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारी और कंपनी अधिकारियों से वार्ता करती ईओ डॉक्ट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुलाने और ईपीएफ एवं अन्य लाभ दिलाने की मांग को लेकर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कंपनी कंपनी और कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

एमआईटूसी कंपनी के साथ कर्मियों का विवाद फिर तूल पकड़ गया। ईओ ने अपने कार्यालय कक्ष में कंपनी के प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता वार्ता बुलाई। कंपनी के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे और प्रोजेक्ट इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी दूसरे कर्मियों को बरगला कर आए दिन हड़ताल करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया था। वार्डों से यूजर चार्ज वसूलने के बाद भी कंपनी को जमा नहीं कराया जा रहा है, इसी वजह से कुछ कर्मियों को नौकरी से हटाया गया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न पर आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने के साथ ही कंपनी के लोग धमकी देते हैं, कुछ बातचीत की रिकाॅर्डिंग भी वार्ता के दौरान उन्होंने ईओ को सुनाई, जिसमें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कंपनी के मुख्य मालिक आनंद कुमार से फोन पर वार्ता कर स्थिति बताई गई। मालिक और प्राइमरी वर्कर्स के बीच संवाद के अभाव में ही समस्या बढ़ी है। उन्हें समाधान के लिए मुजफ्फरनगर आकर कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए कहा है। कर्मियों से वाहनों की चाबियां मंगाकर कंपनी के लोगों को दिलाई गई हैं, इसके साथ ही हड़ताल खुलवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें