फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
वेतन की मांग के लिए हड़ताल कर प्रदर्शन करते जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मचारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल की। कूड़ा ने उठने पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला। जिससे उनके परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया। सीएमएस की ओर से शीघ्र वेतन दिलाए जाने के आश्वासन के बाद सफाई शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में आउटसोर्स कंपनी एवन फैसिलिटीज के माध्यम से सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। बुधवार को सफाई कर्मचारी ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सफाई कर्मी राजू ने बताया कि प्रतिमाह 7200 रुपये वेतन तय है, लेकिन कटौती के बाद लगभग 6500 रुपये ही मिलते हैं। यह राशि भी उन्हें समय पर नहीं मिल रही है। समय पर वेतन नहीं मिलता जिस कारण उन्हें मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन

वीरमति, पुष्पा सुकन्या, धर्मेश ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

वेतन की मांग के लिए हड़ताल कर प्रदर्शन करते जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मचारी। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें