फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में आश्वासन पर काम पर लौटे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आवास विकास कॉलोनी में जलभराव की शिकायत को लेकर नगरपालिका पहुंचे लोगों के साथ हुए विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मी एसडीएम के आश्वासन पर काम पर लौट आए।
विज्ञापन

कस्बे के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार को कॉलोनी में जलभराव की शिकायत लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर सफाई कर्मियों के साथ कॉलोनी के लोगों का विवाद हो गया था। घटना से गुस्साए सफाई कर्मचारी नगरपालिका परिसर में धरने पर बैठ गए थे और कॉलोनी वासियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक हड़ताल की घोषणा कर दी थी।
शुक्रवार को मामले को लेकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने नगरपालिका पहुंचकर धरने पर बैठे सफाईकर्मियों से वार्ता की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर सफाई कर्मचारियों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेते हुए काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें