फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर देवबंदी उन्वान चिश्ती अवार्ड सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अदबी सामाजिक सरगम तंजीम ऑल इंडिया बज्म-ए-उनवान चिश्ती के कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायर नूर देवबंदी को उन्वान चिश्ती अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोहल्ला अबुलमाली में हाजी आशिक अली के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना कारी सीएम मुस्तफा ने कहा कि नूर देवबंदी लंबे समय से उर्दू साहित्य की सेवा नि:स्वार्थ भाव से कर रहे हैं। ऐसे साहित्यकारों का हौसला बढ़ाना जरूरी है। इसमें डॉ. शमीम देवबंदी ने कहा कि नूर देवबंदी को सम्मानित किया जाना पूरे नगर का सम्मान है। डॉ. सादिक देवबंदी ने कहा कि नूर देवबंदी की अदबी सेवाएं सराहनीय है। इसमें डॉ. एसए अजीज, हसीन अंसारी, डॉ. दिलशाद, मास्टर शमीम किरतपुरी, सलमान सलमानी, दानिश, शुऐब कुरैशी, चांद देवबंदी, साद मलिक, सिकंदर आजम, जकी अंजुम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें