फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन स्वामी चेतानंद महाराज को नमन किया

विज्ञापन
6-शुकतीर्थ में रविदास आश्रम में ब्रह्मलीन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते साधु संत व - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी चेतानंद जी महाराज की 146वीं जयंती के समापन पर दूर-दराज क्षेत्रों से आए संतों व भक्तों ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सत्संग में पंजाब से आए स्वामी विरेंद्र दास महाराज ने कहा कि स्वामी चेतानंद जी महाराज ने गांव-गांव में घूमकर दलितों में शिक्षा और साफ सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई, जिसके लिए दलित समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। हरियाणा से आए संत मंदीप दास महाराज ने कहा कि ऐसे महापुरुष को हमें शत-शत नमन करना चाहिए। कार्यक्रम को महंत स्वामी सत्यानंद जी महाराज, स्वामी धर्मपाल महाराज, लोकदास महाराज, योगानंद आचार्य, बिजनौर के सांसद मलूक सिंह नागर, मवाना से आए स्वामी प्रेमनाथ जी महाराज आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में हरियाणा के लेखदास महाराज, बुलंदशहर बीर सिंह हितकारी महाराज, डा. श्याम कुमार, शामली के डा. जगमोहन, डा. उदेश कुमार, जयपाल सिंह, पंकज कुमार, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड रामायण पाठ से हुआ। दूर दराज क्षेत्रों से आए संतों व भक्तों ने महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें