फोटो कैप्सन बुढ़ाना 09द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में कोतवाली में शस्त्रों का निरीक्षण करते एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
काम न करने पर कटेगा वेतन : एसएसपी
बुढ़ाना। एसएसपी अभिषेक यादव कोतवाली की काया व व्यवस्था देखकर खुशी जताई। उन्होंने कोतवाली में बनें आवास व शस्त्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरक्षी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। चौकी इंचार्ज का गुडवर्क भी देखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि काम न करने वाले आरक्षी अथवा चौकी इंचार्ज की सैलरी कटेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वार्षिक निरीक्षण के लिए बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। कोतवाली की काया, पौधा रोपण, सड़कें व पार्क देखकर वे प्रसन्न हुए। इस दौरान उन्होंने परिसर में बने आवासों की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली के शस्त्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह से शस्त्रों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो शस्त्र उन्हेें चाहिए वे कल ही आकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कोतवाली के रिकार्ड का निरीक्षण किया। एनबीडब्लू व एचएस रजिस्टर चेक किए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई खामियां नही मिली। निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी, उप-निरीक्षक व चौकी इंचार्ज के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर तक सभी को काम करना होगा। आरक्षी भी अपनी बीट बुक तैयार करेंगे। अपने क्षेत्र के हर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर की जानकारी टिप्स पर रखेंगे। आरक्षी देहातों में अपनी पहचान बनाएंगे। चौकी इंचार्ज को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी को अपने-अपने क्षेत्र में गुड़वर्क करना पड़ेगा। अवैध शराब, चरस व सट्टा की खाई बाड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जाएंगी। काम न करने वाले आरक्षी व उप-निरीक्षक की सैलरी में कटौती की जाएगी। मीटिंग के बाद उन्होंने क्षेत्र के सभी चौकीदारों को कंबल व टॉर्च भेट कर सम्मानित किया। मीटिंग के दौरान उपजिलाधिकारी दीपक कुमार भी मौजूद रहे।