फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका के तीन अधिकारियों सहित आठ कर्मियों का वेतन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने स्पेशल ऑडिट और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर पालिका के सहायक और अवर अभियंता निर्माण, प्रभारी कर अधीक्षक सहित आठ कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। छह कर्मियों पर विशेष ऑडिट के दौरान दस्तावेज उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शासन ने नगरपालिका की अचल संपत्तियों पर अवैध कब्जे, शहर में कुछ निजी संपत्ति पर कर निर्धारण में गड़बड़ी, नियमों के विपरीत जन्म प्रमाणपत्र जारी करने, दाखिल खारिज में नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ पहुंचाने आदि के मामले में जांच के आदेश दिए थे। गाजावाली में तालाब की भूमि पर कब्जा और पालिका मार्केट की दुकानों के किराया संबंधी प्रकरणों में मिली शिकायतों और लोकायुक्त के यहां चल रही जांच के कुछ बिंदुओं पर भी स्पेशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए थे।
स्पेशल ऑडिट टीम के प्रभारी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी देवेन्द्र प्रकाश आर्य के नेतृत्व में बिंदुवार जांच की जा रही है। जांच टीम को विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जरूरी दस्तावेज और पत्रावलियां उपलब्ध नहीं करा रहे। इसके लिए देवेन्द्र प्रकाश की ओर से जांच प्रभावित होने की बात कहते हुए ईओ को लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सहायक अभियंता निर्माण नेपाल सिंह, कार्यवाहक टीएस पारुल यादव, कर विभाग के मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार, किराया पटल लिपिक अशोक पाल, संपत्ति लिपिक शोभित सिंघल और जन्म-मृत्यु लिपिक नितिन के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर भी अवर अभियंता निर्माण राजीव सोनकर, लिपिक फिरोज खां का वेतन रोका गया है। यह बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहे। ईओ ने बताया कि 15 अगस्त के बाद 17 अगस्त तक अवकाश मिला था, लेकिन कुछ कर्मचारी बिना बताए ही सोमवार से भी कार्यालय नहीं आए। इनमें जेई को अतिक्रमण की शिकायत का निस्तारण करना था, वह भी बिना बताए छुट्टी पर चले गए। इसके लिए इनके वेतन को रोका गया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें