फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-संतों का बेमियादी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु-संतों का बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से अगवा महंत हरि गिरि का एक पखवाड़े बाद भी सुराग नहीं लग सका है। नतीजतन साधु-संतों के साथ ही ग्रामीण भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे हैं। मेरठ-करनाल हाईवे को यातायात के लिए खोलने के बाद अब साधु-संत थाने के पास लगाए गए टेंट में धरना देकर महंत की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार पूजा-पाठ कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ संतों का बेमियादी धरना लगातार जारी है।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित प्राचीन शिवमंदिर के महंत और प्रधान पद के दावेदार महंत हरि गिरि दो अप्रैल की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे, जिनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर साधु-संत व ग्रामीण लगातार मेरठ-करनाल हाईवे पर आंदोलनरत हैं। हाईवे जाम होने के चलते साधु-संतों ने आवागमन के लिए हाईवे की एक साइड खोलते हुए थाने के बगल में टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया था। शनिवार को अपहृत महंत हरि गिरि को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। इसके चलते अब साधु-संतों व ग्रामीणों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है, जिसके चलते अब साधु-संतों ने धरनास्थल पर ही उनकी कुशलता के लिए पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। धरने पर शनिवार को योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चैरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि और सुभाष गिरि आदि साधु-संत व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें