फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डॉ. संजीव बालियान -हमारी बनवाईं सड़कों पर टुक्की भी नहीं लगवा सकेंगे विपक्षी

विज्ञापन
बुढ़ाना में धन्यवाद सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनता का फैसला परमात्मा का फैसला होता है। विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है। बुढ़ाना में भाजपा का विधायक हारा नहीं, बल्कि 2017 के मुकाबले अधिक वोट प्राप्त किए हैं। भाजपा ने क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं, जितनी सड़कों का निर्माण करवाया है, उन पर तो विपक्षी टुक्की भी नहीं लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के महावीर तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग के मैदान में हुई धन्यवाद सभा में बालियान ने कहा कि जनपद में प्रत्येक विधान सभा मेें भाजपा का तीन से चार प्रतिशत वोट बैंक बढ़ा है। एक वर्ष में उन्होंने बहुत तनाव झेला है। 2019 में उनका मुकाबला चौ. अजित सिंह के साथ हुआ था। हम दोनों आदर के साथ लड़े थे। किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ गलत शब्द नही बोला था। इस चुनाव में बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ। काले झंडे तक दिखाए गए। यह सब कार्य सुनियोजित थे। हम सत्ता में है, बदले की भावना से काम करते तो अगली पीढ़ी बर्बाद हो जाती। सपा और कांग्रेस की सरकारों में जनता त्रस्त थी।
यूनियन की टोपी पहनकर गुंडा गर्दी करने वालों को सबक सिखाएंगे : उमेश मलिक
बुढ़ाना। भाजपा के पूर्व विधायक उमेंश मलिक ने कहा कि गांव में गोल टोपी तथा थाना व तहसील में यूनियन की हरी टोपी पहनकर गुंड़ागर्दी नहीं करने दी जाएगी। हरी टोपी पहनकर गुंड़ागर्दी करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। लोकदल पांच साल में खत्म हो जाएगी। मैंने पांच वर्षों तक जनता के बीच रहकर सेवा की है। आगे भी आपके बीच रहकर आपकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित विधायक का कहना है कि मुझे मुसलमानों ने विधायक बनाया है। उनका यह कहना समाज के लिए बेहद अपमानजनक है।
विज्ञापन

कुछ यूनियन के नेताओं को ले गई कोक्को
मलिक ने कहा कि चुनाव के दौरान यूनियन के कुछ नेताओं ने कहा था कि भाजपा की वोट तो कोक्को ले गई है। कोक्को ने तो यूनियन के नेताओं को समाप्त करने का काम किया है। यूनियन अब केवल बुढ़ाना क्षेत्र में ही सिमट कर रह गई है। अल्लाह-हू-अकबर वालों के कानों में जयकारा वीर बजरंगे का नारा जाना चाहिए।
धन्यवाद सभा में ये रहे मौजूद
ठा. रामनाथ सिंह, अवनीश चौधरी, शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी, अजय बालियान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बबलू, सुभाष त्यागी मुखिया, ठा. घासीराम, राजेश संगल, विनोद सैनी, अभिषेक संगल, आनंद जैन, मुकेश सैनी, राजेश जैन, विनीत कात्यान व ब्रजपाल सहरावत ने विचार व्यक्त किए। संचालन ठा. रामनाथ सिंह व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें