फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्स्ट स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर की टीम का दबदबा रहा। शानदार प्रदर्शन करने पर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब सहारनपुर ने जीता।

स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता का शनिवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने शुभारंभ किया। आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छाड़ेकर प्रतियोगिताएं शुरू कराईं। इसके बाद खिलाड़ियों के बेहतरी प्रदर्शन को देखकर मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा ने बच्चों को बधाई दी और उनको राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की शुभकामनाएं दीं। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि मण्डल स्तर की प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। शामली की बीएसए कोमल ने तीनों जनपद के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान दौड, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, खो-खो, फुटबॉल, जिम्नास्टिक सहित अन्य खेलों के मुकाबले हुए। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का समापन डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन




इनसेट

प्राथमिक स्तर पर इन्होंने मारी बाजी

प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद व खो-खो में शामली, 50 मीटर व 400 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर और 200 मीटर दौड़ में सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद व जिम्नास्टिक में मुजफ्फरनगर, 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, खो-खो में शामली प्रथम स्थान पर रहा।

-

इनसेट

उच्च प्राथमिक स्तर इन्होंने मारी बाजी

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर व 600 मीटर दौड, खो-खो, हॉकी व बैडमिन्टन में शामली, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कदू व लम्बी कूद में सहारनपुर और 400 मीटर दौड़, फुटबाल व वॉलीबॉल में मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड, ऊंची कूद व वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर, 100 मीटर दौड़, रिले दौड, खो-खो प्रतियोगिता, गोला फेंक व चक्का फेंक में शामली और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद व बैडमिंटन में सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


-

इनसेट

यह रहें मौजूद

खेलकूद प्रतियोगिता में जिला खेल व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, बीईओ पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार डबराल, ध्यान चन्द, ज्योति प्रकाश तिवारी, कमलेश बाबू, संजय भारती, किरण यादव, राकेश गौड़, अमरवीर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान, बालेन्द्र कुमार, अवनीश राठी, राखी चौधरी, दीपा रावत, संध्या पंवार, गीता वर्मा, रूचि, अलका रंजन, मोनिका राठी, वन्दना बालियान, रईसुद्दीन राणा, रामरतन, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, बाबू राजेन्द्र शर्मा, फसीहुद्दीन, राशिद अली, प्रदीप, सरफराज आलम, नदीम, रियाज अहमद, सुभाष कुमार, अजय शर्मा, कपिल तोमर शोविंद्र और मैराज खालिद रिज़वी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें