फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज ने जीता अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवादन न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम कॉलेज ने जीत हासिल की। एसडी पीजी कॉलेज की टीम को पराजित करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। एसडी (पीजी) कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में विपक्षी टीम ने रनों का पीछा करते हुए चार विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। अंपायर रवि कौशिक और पलक शर्मा रहे। जयदेव स्कोरर रहे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विजयी टीम का उत्साहवर्द्धन किया। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि श्रीराम कॉलेज ने विवि की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खेल के प्रति उनकी लगन और निरन्तर प्रयास करने के कारण ही सम्भव हो सका है। इस मौके पर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरुण और विश्वदीप कौशिक, डॉ. पूनम शर्मा, मनोज पुंडीर, अक्षय, डॉ. सोनाली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें