मुजफ्फरनगर में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर ने मुजफ्फरनगर बी को 65 रनों से हराया। सहारनपुर के 172 रनों के जवाब में मुजफ्फरनगर बी टीम मात्र 107 रन बनाकर आउट हो गई।
प्रदेश की अंडर-16 टीम के चयन की कवायद में हो रहे टूर्नामेंट में 172 रनों का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर बी के टीम रन बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। लगातार अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे।
फरहान सर्वाधिक 32 और सौरभ ने 18 रन बनाए। मयंक शर्मा और आयुष कौशिक को 2-2 विकेट मिले। इससे पहले शनिवार सुबह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीत कर मुजफ्फरनगर बी ने फिल्डिंग का फैसला किया।
सहारनपुर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 45 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर शिवम ने सर्वाधिक 58 रनों की शानदार पारी खेली। रोबिन ने 11, सैफ ने सात, असद ने चार और आयुष ने 15 रन बनाए।
आशु ने 43 रन 86 गेंद खेलकर बनाए। रहीस खाता नहीं खोल पाए। मुजफ्फरनगर बी से शुभम शर्मा और हर्ष मालिक ने 2-2 विकेट लिए। अली को एक विकेट मिला। मुजफ्फरनगर बी ने अतिरिक्त 34 रन दिए।
अंपायर आदिल राज और रवि कौशिक एवं इमरान स्कोरर रहे। बीसीसीआई सदस्य मनोज पुंडीर, आब्जर्वर ओबेद कमाल, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी आदि मौजूद रहे।