फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में सफाई कर्मचारियों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट मामले में सफाई कर्मचारियों ने दी तहरीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के मद्देनजर सफाई एवं कीटनाशक छिड़काव में लगे सफाई कर्मचारियों के साथ मोहल्ला किदवई नगर में मारपीट की गई थी। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी एकजुट हो गए। उन्होंने पालिका और प्रशासन के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड 47 के तहत आने वाले खालापार के कुछ हिस्से एवं किदवई नगर में शनिवार शाम पालिका के सफाई कर्मचारी कीटनाशक छिड़काव कर रहे थे। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री राजू वैद ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें छिड़काव करने से रोक दिया। उन्होंने सफाई कर्मचारी, सफाई नायक व उनके साथ गए अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की। इस मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। उधर, सभासद राहत का कहना है कि एक युवक ने सफाई कर्मचारी से अभद्रता की। उन्होंने इस युवक को समझाया है। उसके परिवार के लोग घटना पर अफसोस जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सफाई कर्मचारियों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें