फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। बाईपास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। कार की बाइक में हुई टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी 40 वर्षीय अहसान लक्सर के पास भट्ठे पर काम करता था। बृृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह ठेकेदार सलमान निवासी गदरजुड़ा उत्तराखंड के साथ बाइक पर अपने गांव से भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अहसान दूर जाकर एक गड्ढे में गिर गया और मौत हो गई। ठेकेदार सलमान घायल हो गया। राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई गुलजार की तहरीर पर
पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर थाने पहुंचे मृतक अहसान के परिजनों ने बताया कि कार की टक्कर लगने से अहसान दूर एक गड्ढे में गिर गया था। जो घायल हालत में घंटों तक गड्ढे में ही पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय से उपचार मिल जाने से उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

युवक को कुचल कर कार पलटी
तितावी। बघरा बस स्टैंड के पास आसिफ (35) निवासी सैदपुरा खुई ब्लॉक की ओर से बस स्टैंड पर आ रहा था। तभी पीछे से एक बेकाबू कार आसिफ के ऊपर चढ़ गई । कार की टक्कर से उसके दोनो पैर टूट गए। इसके बाद कार पलट गई। आसपास के लोगों ने कार को सीधा किया और घायल को नीचे से निकलकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार ध्रुव और अर्पित निवासी मुकंदपुर को हिरासत में ले कर थाने बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें